कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने का लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई आपसी वाद-विवाद पनप सकता है। परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको किसी बिगड़ती बात को संभालना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।