कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।