कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप अपने खर्चों के साथ-साथ आज कुछ बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। यदि आप किसी बड़े सदस्यों से बहसबाजी में पड़े, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।