कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग किसी बड़े इन्वेस्टमेंट को कर सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। आपके परिवार में आज सुख शांति बनी रहेगी। यदि कोई लड़ाई झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें, जिससे आपकी सेहत स्वस्थ रहेगी।