कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने सहयोगियों से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपने परिवार के सदस्यों से यदि कोई राज गुप्ता रखा था, तो वह सभी के सामने उजागर हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।