कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके ऑफिस में यदि कोई पॉलिटिक्स हो, तो आप उससे बचने की कोशिश करें।