कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी समझौते पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करने होंगे। आपका कोई पुराना काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है ,तो आज वह उस परीक्षा को देने जा सकते हैं।