कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके मित्र आपको किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी काम को लेकर यदि अपनी मर्जी चलाएंगे, तो उसमें आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने से पहले जांच परख लें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से कहा सुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा।