कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपके उस धन के वापस मिलने में बहुत ही समस्या होगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।