कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें और रक्त संबंधी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर दूरी आ गई थी, तो वह दूर होगी। आप संबंधित मामलों में अपनी बात स्पष्ट रखें, नहीं तो आपको गलत साबित किया जा सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़े, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर सकेंगे।