कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च बढ़ाने वाला रहेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आपकी आय सीमित रहेगी। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा पर ध्यान लगाएं। आप बाहरी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं आपके लिए सिर दर्द बनेगी। आपको उनसे दूर रहने की कोशिश करनी होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।