कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी आज दूर होगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें। संतान यदि आपसे किसी वस्तु की मांग करें, तो आपको पहले उन्हें समझाने की कोशिश करनी होगी। यदि जीवनसाथी की नौकरी को लेकर आप परेशान थे, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में लोगों का सहयोग और समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस रखना होगा।