कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है,जिसके कारण उनकी अपनी आर्थिक स्थिति के प्रति चिंता समाप्त होगी,लेकिन यदि जीवनसाथी से आज कुछ कहासुनी हो,तो उसको आपस में ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यदि व्यापार में साथियों से कुछ गलतिया हो,तो आपको उन्हे नजरअंदाज करना होगा,तभी आप अपना काम उनसे निकलवा पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।