कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन आपके खर्च सिरदर्द बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लग रहा था, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं।