कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसे आप कल पर टाले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके सामाजिक व्यवहार के चक्कर में आपको कोई गलत काम में फंसाने की कोशिश कर सकता है। आपको यदि किसी की कोई बात बुरी लगेगी, तो आप आज उनसे कुछ नहीं कहेंगे और अपने मन में ही रखेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।