कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी परीक्षा की तैयारियों में जुटे नजर आएंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव ना करें, नहीं तो उनको कुछ काम लटक सकते हैं। माताजी की सेहत में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया था, तो आज आपको उसके लिए समस्या होगी।