कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन परिवार में लोगों का आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग का अपने व्यवहार के कारण साथी से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें, नहीं तो वह आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहासुनी बातों में नहीं आना है, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।