कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आयोजन होने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और आपसी प्रेम बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए काम में ज्यादा नहीं पड़ना है, नहीं तो इससे उनकी छवि खराब हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।