कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर को लेकर कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपनी नौकरी में किसी गलती के होने के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश भी करते रहे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपने यदि आवेश में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। आपको अपनी पैतृक संपत्ति संबंधित बंटवारे में आज सही का साथ देना होगा। यदि आपने किसी गलत व्यक्ति की हां में हां मिलाई, तो बाद में आप किसी मुसीबत में आ सकते हैं। आपको बड़ों की बात माननी व समझनी होगी, तभी आप किसी मुश्किल से बाहर निकल पाएंगे।