कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा,लेकिन आपको किसी वाद विवाद में भी क्रोध पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है इससे बचाना होगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।