कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करें। आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। दान धर्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने काम में सोच समझकर आगे बढ़ें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।