कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपनी व्यवसाय में कुछ समस्याएं थी, लेकिन आप अपने भाइयों की मदद से दूर कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही कोई समस्या बढ़ सकती हैं, जिस कारण आपको तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।