कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कुछ विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कुछ जरूरी मामलों में ढील देने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी की कही सुनी बातों में ना आएं नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके घर किसी परिजन के आने से आपको धन खर्च बढ़ सकता है।