कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में धैर्य बनाए रखें। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ है, तो उसके काम के प्रयासों में आज गति आएगी। अपने करीबियों के साथ आप सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। व्यापार में आपकी रूचि और बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।