कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी मामले में यदि किसी से सलाह लेनी पडे़,तो उसमें आपको लोगों से सलाह लेने से अच्छा है कि आप अपने दिल की सुने और यदि आप कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें भी आपको अतिवादी होने से बचना होगा। आपको अपने अतीत को भूल कर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाना होगा,तभी आप अपने मुकाम तक पहुंच पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपने यदि किसी को कुछ कड़वे शब्द कहे,तो वह आपके आपसी रिश्तों पर भारी पड़ सकते हैं।