कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होगा। यदि आपसे कुछ गलतियां हुई है, तो आप उनसे कुछ सीखे और उन्हें दोबारा ना दोहराएं। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप आज खुद की मेहनत से कार्य क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगो से सावधान रहना होगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ आज किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।