कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना होगा,तभी आप किसी कार्य को कर पाएंगे,नहीं तो आपका मना चंचलता से इधर-उधर रहेगा और आपका ध्यान भटकेगा। यदि आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें बचने की कोशिश करनी होगी,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप घर की साफ,सफाई,रखरखाव आदि की ओर भी कुछ ध्यान लगाएंगे और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।