कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पैतृक मामलों में आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपकी संतान के धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप धन उधार लेने से बचें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।