कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी मकान, दुकान, जमीन आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आपको आज अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा।