कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।