कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ बेहतर अवसर मिलेगे, जिन पर चलकर वह अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेगे।