कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। आप अपने कामों को पूरा करने में पूरी मेहनत करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आध्यात्म का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी आस्था रहेगी।