कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, तो आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। परिवार में कोई सदस्य यदि आपको सुझाव दें, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए था, तो वह भी दूर हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनका ध्यान इधर-उधर भटकने की संभावना है।