कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना होगा और कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे। व्यापार में आप किसी मामले में ढील ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। मित्रों करीबियों का साथ और विश्वास आप पर बना रहेगा। आप किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे ना टाले। व्यक्तिगत विषय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों की बात को सुने व समझे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कला कौशल में सुधार आएगा।