कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कोई गलती कार्यक्षेत्र में आपके बॉस के सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको उनसे बात करनी पड़ सकती है, जो विद्यार्थी किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह कहीं अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पार्टनरशिप में आप कोई बड़ी डील फाइनल ना करें, नहीं तो उसमें आपको पार्टनर्स से कोई धोखा मिलने की संभावना है।