कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। आपको किसी भी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज ज्यादा जिम्मेदारी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे भी समस्या दे सकते हैं। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है, सोच समझकर फैसला लें।