कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपकी शुभ कार्य में दिलचस्पी रहेगी,जिसके कारण आपके आत्मसम्मान में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार-विमर्श हो सकता है। वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। व्यापार में यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको परिवार में कुछ अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं,जिनको लेकर आपको परेशान नहीं होना है।