कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके प्यार में डूबी नजर आएंगी। जिन लोगों को मदिरा,शराब आदि जैसी आदत है वह आज उसे छोड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपके आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़े की नौबत आए,तो आपको उसमे चुप रहना होगा,नहीं तो वह कानूनी सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे,तो वह फाइनल हो सकती है।