कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आप की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। यदि आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो वह पूरी अवश्य होगी। आप अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि के समय आपको तला भुना भोजन करने से बचना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द, गैस, अपज आदि जैसी समस्या हो सकती है, जो लोग नौकरी के साथ किसी पार्ट टाईम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो वह भी उसके लिए समय आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं।