कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी चंद्र देव हैं। इस राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार के प्रति समर्पित होते हैं। अपने प्रियजनों की खुशी के लिए ये हर संभव प्रयास करते हैं। इनका मन जल्दी बदलता है लेकिन दिल साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के जातकों के लिए दूध, चावल या सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना जाता है।