कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। कारोबार को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाणिज्यक मामलों में आपको निरंतरता बनाए रखना होगी। आप किसी के व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचें। सगे संबंधी का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।