कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी परिवार के सदस्य की नौकरी में आ रही समस्या के कारण भागदौड़ करनी होगी। आपका मन परेशान होने के कारण निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी,जिससे आप किसी निर्णय को समय पर नहीं लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।