कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ उठाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकते है। यदि आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती हो गयी है तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांगे नहीं तो अधिकारियों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है।