कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और बिजनेस कर रहे लोग अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार में किसी सदस्य पर भरोसा करना होगा। जीवनसाथी को आज आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा,लेकिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई लेन-देन आज आपके लिए समस्या बनेगा,इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है।