कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल न दें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी भजन कीर्तन में पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।