कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा के पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आज अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।