कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। आप किसी की कहीं सुनी बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें। रुपये पैसे से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आपको अपनी संतान से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत करनी होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।