कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप एक दूसरे में ही मस्त नजर आएंगे। आज आपको किसी भी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है यदि आपने उनकी तरफ ध्यान लगाया तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। समाज में आपका मान सम्मान और बढे़गा।आप दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ धन संचय की योजनाओं को बनाएंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई उपहार लेकर जा सकते हैं।