कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप साझेदारी में कोई काम ना करें और परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें। सोच समझ से आपके काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी नई योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।