कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने कामों को लेकर सतर्क रहना होगा और उन्हें किसी दूसरे पर न डालें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में यदि ढील देंगे, तो उसका उन्हें बाद में खामियाजा भुगतना पड़ेगा, क्योंकि इसका असर उनकी परीक्षा पर पड़ेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के मनमानी व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको कोई रोग यदि लंबे समय से सता रहा था, तो आपके कष्टों में कमी हो सकती है।